ताजा खबरे
श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूदजिला परिषद 41 सदस्यों में 30 पर कांग्रेस विजयी
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 96 बीकानेर -सरपंच सहित नौ लोगों पर दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में यहाँ सरपंच सहित नौ लोगों पर तीन बच्चों की मां ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। नाल थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की वारदात की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के मुताबिक़ परिवाद वाया एसपी ऑफिस आया था। परिवादिया ने दुष्कर्म की घटना की तारीख, समय, स्थान आदि कुछ नहीं बताया है। वहीं वह स्वयं थाने नहीं आई है। मेडिकल के लिए फोन किए जा रहे हैं मगर फोन भी नहीं उठा रही। पीड़िता की पहले दो बार गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। उसे एक बार बामनवाली से तथा दूसरी बार बीकानेर से बरामद किया गया। वह अपने पति से खुश नहीं हैं तथा अन्य के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर सुमेरसिंह राजपूत, भंवरलाल मेघवाल, सुखाराम, हुक्माराम, गंगाराम, सरपंच उदाराम, हेतराम जाट, फूसाराम व बाबूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। साभार।


Share This News