ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 24 बीकानेर का मथुरा-प्रयागराज से हुआ सीधा जुड़ाव,लेकिन--- Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से जयपुर तक प्रतिदिन चलने वाली वाया मथुरा ट्रेन संख्या 12403/12404 को बीकानेर तक रेल मंत्रालय द्वारा विस्तारित किया गया है लेकिन वर्तमान में अनलॉक के चलते विशेष ट्रेनों का आवागमन ही हो रहा है। रेल यात्री हेल्प कमेटी ने रेल मंत्री से प्रयागराज से जयपुर तक चलने वाली वाया मथुरा जो बीकानेर तक विस्तारित की गयी है, ट्रेन को जल्द से जल्द चलाने की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि बीकानेर के धर्मप्रेमी लोग यहां से जतिपुरा के गिरिराजजी, गोवर्धन, मथुरा, वृंदावन जाते रहते हैं लेकिन ट्रेन के नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को जल्द से जल्द चलाया जाए ताकि गिरिराज जी की परिक्रमा के साथ-साथ 84 कोस की परिक्रमा करने जाने के लिए उनकी यात्रा सुगम तरीके से हो सके।


Share This News