ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201028 WA0053 भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ , नई दिल्ली में राजेन्द्र जोशी एसोसिएट सचिव चुने Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ , नई दिल्ली के चार वर्षीय चुनाव में राजस्थान , बीकानेर के राजेन्द्र जोशी एसोसिएट सचिव चुने गए हैं ।
चुनाव अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से हुए चुनावों में मध्यप्रदेश के डॉ मनोहर सिंह राणावत अध्यक्ष और महू के सुरेश खण्डेलवाल महासचिव तथा राजस्थान, बीकानेर के राजेन्द्र जोशी एसोसिएट सचिव चुने गए हैं ।जोशी इससे पहले भी एसोसिएट सदस्य और कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं तथा चार दशक से प्रौढ़ शिक्षा और साक्षरता के कार्य में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, जोशी के अथक प्रयासों से ही बीकानेर जिले को साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए सत्येन मैत्रय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
हिन्दी-राजस्थानी के साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जोशी के साहित्य पर अनेक शोध परख कार्य भी हो चुके है ।
जोशी ने नवसाक्षरों के लिए भी साहित्य लिखा है ।
प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में जोशी बीकानेर के पहले व्यक्ति है जिसे इस पद पर चुने जाने का अवसर मिला है । जोशी के एसोसिएट सचिव चुने जाने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।


Share This News