ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20200827 004731 6 पीबीएम के 60 चिकित्सकों को कोरोना Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पीबीएम अस्पताल के 60 डॉक्टर्स कोरोना की चपेट में आ चुके है। पीबीएम अधीक्षक डाॅ. मोहम्मद सलीम ने मंगलवार कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और जांच से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों एवं जांच व्यवस्था को लेकर आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अस्पताल प्रशासन कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर पूर्णतया प्रतिबद्ध है तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल के 60 चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं, इसके बावजूद अस्पताल द्वारा कोरोना मरीजों के इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए हैं।
डाॅ. सलीम ने बताया कि पीबीएम में कोरोना सैम्पलिंग के मरीजों की बढ़ती संख्या और संक्रमण को रोकने के दृष्टिकोण से आईएलआई ओपीडी के मरीजों को कोविड ओपीडी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसके लिए मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष को आईएलआई ओपीडी के मरीजों को कोविड ओपीडी में देखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की जांच एवं इलाज की समस्त सुविधा कोविड ओपीडी में ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि कोविड ओपीडी में मरीजों के लिए मंगलवार से ही टोकन व्यवस्था भी लागू कर दी गई है, जिससे वहां अनावश्यक भीड़ नहीं हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें।
डाॅ. सलीम ने बताया कि पीबीएम प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों के इलाज के मद्देनजर एक और वार्ड चालू कर दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी आदेश के अनुसार अस्पताल के मर्दाना ब्लाॅक के ए वार्ड में भर्ती समस्त मरीजों को बी वार्ड में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं और आगामी आदेश तक ए वार्ड को मेडिसन विभाग को दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश को भी तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे कोरोना के मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।


Share This News