ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 212 एक बी एल ओ निलम्बित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने चुनाव कार्य में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर एक बी एल ओ को निलम्बित कर दिया है। निलम्बन के दौरान प्रबोधक बी एल ओ का मुख्यालय उप खण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय कोलायत रहेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि   पंचायत आम चुनाव 2020 हेतु सीताराम जाजड़ा प्रबोधक राजकीय प्राथमिक विद्यालय राज दरबार बीठनोक, जिनको पंचायत समिति कोलायत में समाविष्ट ग्राम पंचायत बीठनोक में पंचायत बूथ संख्या 27 से 30 के लिए बी एल ओ  मनोनीत किया गया था, के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही व उदासीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधान के तहत विभागीय जांच करने का निर्णय लिया गया है।  अतः सीताराम जाजड़ा प्रबोधक राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजदरबार बीठनोक को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।  निलंबन काल के दौरान उन्हें  नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा । निलंबन काल के दौरान सीताराम जाजड़ा का मुख्यालय निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय,कोलायत में रहेगा।


Share This News