ताजा खबरे
वार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूदजिला परिषद 41 सदस्यों में 30 पर कांग्रेस विजयीचुनाव : पंचायत समिति सदस्य चुनाव में ये जीते
IMG 20200927 WA0217 रॉयल प्रोफाइल में किया सम्मानित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज स्वर्ग रथ चालक नवल किशोर शर्मा (भँवर जी) का सम्मान किया गया। उपरोक्त स्वर्ग रथ का संचालन रोटरी क्लब, बीकानेर के द्वारा मरणोपरांत पुण्य आत्माओं को अस्पताल से घर, एवं घर से मोक्ष धाम तक पहुंचाने का कार्य न्यूनतम दरों पर किया जाता हैं। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुन्धड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की समाज में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए शुद्धि जन को सम्मानित कर, उनका हौसला अफजाई करने का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है।रोयल प्रोफ़ाइल सम्मान प्रकल्प संयोजक सोमेश सोमानी ने बताया कोरोना महामारी के दरमियान सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों की पाबंदी लागू कर दी गई तथा संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि में भी दिवंगत आत्माओं को मोक्ष धाम तक पहुंचाने का कार्य निरंतर रूप से स्वर्ग रथ के माध्यम से बीकानेर की जनता को जरूरत के समय उपलब्ध करने तथा उनके बेहतरीन कार्यप्रणाली को देखते हुए चालक श्री नवल किशोर शर्मा का रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के द्वारा सम्मान कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया है। इस अवसर पर रोट्रेक्ट सदस्यों मे सीए योगी बागडी, केशव बिहानी, अब्दुल समाद खान, प्रदूमन पुरोहित, हेमंत बिन्नानी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


Share This News