ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 95 पांच भाषाओं में होगी यह प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जयपुर-बीकानेर। आनलाईन ओपन माईक पोइट्री कम्पीटीशन के लिए शुक्रवार रात 12 बजे तक आॅनलाइन प्रविष्टियां भेजी जा सकती है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मूल विचार एवं दर्शन पर केन्द्रित इस प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर स्कूल, कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ-साथ ओपन श्रेणी में पांच भाषाओं-हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू एवं राजस्थानी में ’सत्यमेय जयते’ की थीम पर किया जा रहा है।  मेहता ने महात्मा गांधी के संघर्ष और जीवन दर्शन के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। ई-मेल पर शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक प्रविष्टियां स्वीकार होगी
  मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी तीन श्रेणियों-स्कूली विद्यार्थी, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा मुक्त श्रेणी (स्थानीय, कवि एवं लेखक तथा अन्य पात्र व्यक्ति) में अपनी प्रविष्टि 11 सितम्बर को रात्रि 12 बजे तक ई-मेल द्वारा openmike-artandculture@gmail-com पर भेज सकते है। प्रतिभागियों को इसके लिए अधिकतम 40 पंक्तियों में अपनी कविताएं भेजनी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागियों को सर्वप्रथम गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसका लिंक जवाहर कला केन्द्र की वेबसाईट ूूूwww-jkk-artandculture-rajasthan-gov-पद पर उपलब्ध है।
हिन्दी दिवस पर विजेताओं की घोषणा, ऑनलाईन कवि सम्मेलन
मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हिन्दी दिवस (सोमवार, 14 सितम्बर 2020) को की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रचनाकारों सहित कुल 10 श्रेष्ठ प्रविष्टिधारकों को इसी दिन ऑनलाईन माध्यम से ‘राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन-ओपन माइक‘ में  काव्यपाठ करने का अवसर प्राप्त होगा। सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रविष्टियों को कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं जवाहर कला केन्द्र की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
लिखित कविता के साथ भेजनी होगी वीडियो प्रविष्टि
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपनी लिखित कविता के साथ-साथ उसकी वीडियों प्रविष्टि भी भेजनी होगी। एक आवेदक अपनी एक ही प्रविष्टी निर्धारित भाषाओं में भेज सकता है। आवेदकों को ई-मेल के विषय में ‘राज्य स्तरीय कविता लेखन-पाठन प्रतियोगिता का अंकन करना आवश्यक होगा। राज्य सरकार को चयनित प्रविष्टियों का प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग करने का पूर्ण अधिकार होगा। सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन विभाग के तहत गठित विशेषज्ञों की समिति द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के सम्बंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। प्रतियोगिता के सम्बंध में नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जवाहर कला केन्द्र की वेबसाईट www-jkk-artandculture-rajasthan-gov-पद पर उपलब्ध है।


Share This News