Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक विजयवर्गीय ढाणी के पास पैदल जा रहा था। उसको ट्रक ने कुचल दिया। उसको लोगों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के हाथ पर जेपी लिखा हुआ बताया जा रहा है तथा वह चौधरी कॉलोनी नखत बन्ना सा मंदिर के पास रहने वाला था।