Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। भारत में मोटरसाइकिल चलाने के नियम तय है। मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार, भारत में मोटरसाइकिल चलाते समय एक निश्चित कपड़े पहनना अनिवार्य है। इन्हीं नियमों में एक फूल शूज पहनना है। यदि आप चप्पल पहन कर मोटरसाइकिल चलाते हैं तो आपको चालान का सामना करना पड़ सकता है। इस कृत्य के लिए यातायात पुलिस आपका 1000 रुपये तक का चालान काट सकती है। इसलिए मोटरसाइकिल चलाते समय जूते जरूर पहनें। इसी तरह, मोटरसाइकिल चलाने वाले के साथ पीछे की सीट पर बैठे हुए व्यक्ति को हाफ पैंट नहीं पहनना चाहिए, इसके लिए भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार बाइक चलाते समय हेल्मेट न पहनने पर 1000 रुपये तक का चालान कटता है। हेल्मेट न पहने व्यक्ति को पुलिस सबसे पहले पकड़ती है।