Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। दशनाम गोस्वामी मोहल्ला बीकानेर में स्थित जोगमाया माताजी मन्दिर में जगत जननी का गंगा दशहरा पर विशेष श्रृंगार किया गया है। पुजारी मदन पुरी ने बताया गंगा दशहरा के दिन भव्य श्रृंगार व पूजा की गई है दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आये। यहां पर भक्त माता को लापशी का भोग चढ़ाते हैं। उसी को प्रशाद के रुप में भक्तों को बांट दिया जाता है।गंगा दशहरा के दिन श्रृंगार के साथ लापशी का भोग लगाया व महिला संगीत भजन का आयोजन भी हुआ।