Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कोटगढ़ क्षेत्र में बाबूजी प्लाजा के पीछे मोचियो की गली में एक मकान में आज सुबह एक नागिन और उसका बच्चा लोगों को नजर आया वंदे मातरम टीम को सूचना दी गई। टीम के श्रीकांत भार्गव तथा अन्य मोहल्ले निवासी के प्रयासों से भुट्टो का चौराहा निवासी श्री राजेंद्र राठौड़ उस नागिन को पकड़ने पहुंचे।क्योंकि नागिन बच्चे सहित थी तो बहुत ज्यादा गुस्से में थी और बहुत मुश्किल से पकड़ में आई। इस बीच नागिन द्वारा राजेंद्र राठौड़ के हाथ पर काट भी लिया गया। लेकिन हौसले वाले राजेंद्र राठौड़ के सामने नागिन की एक नहीं चली और उसको अंततः बच्चे सहित पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में डाल दिया गया।वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और टीम की तरफ से धन्यवाद दिया।कोचर ने बताया कि हमारी टीम के पास बीकानेर के प्रमुख स्नेक कैचर के नंबर हैं और हमारी टीम सेवा के किसी भी कार्य के लिए निरंतर तत्पर है।
सांपों को मारे नहीं : प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी ने बताया कि हर साल 16 जुलाई को दुनिया भर में “विश्व सांप दिवस” के रूप में मनाया जाता है।इसका उद्देश्य सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी, उपयोगिता और जागरूकता पैदा करना है। इंसानों की नजर में सांपों की नकारात्मक भूमिका होती है, और लोग उन्हें जानवरों का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग सांपों को देखते ही मार देते हैं। लेकिन, हम सभी को पता होना चाहिए कि सांप हमारे पर्यावरण को संतुलित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं, और किसानों के मित्र है!वर्तमान में चल रही बारिश की सीजन के दौरान यह अपने शीत प्रवास से बाहर आते हैं, और प्रजनन हेतु भी इधर उधर विचरण करते हैं। कृपया जानकारी के अभाव में सांप को न छुएं/ना रेस्क्यू करे (जहरीला या गैर-जहरीला) केवल प्रशिक्षित और विशेषज्ञों की देखरेख में रेस्क्यू का काम किया जाए। -प्रो. अनिल कुमार छंगाणी
विभागाध्यक्ष
पर्यावरण विज्ञान विभाग,
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर