

Tp न्यूज। जापान में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने केन तनाका को दुनिया के सबसे पुराने जीवित शख्स के रूप में मान्यता दी है। जापान की सबसे उम्रदराज शख्सियत बन गई हैं. केन तनाका 117 साल और 261 दिन की हो गईं। पिछला रिकॉर्ड एक अन्य जापानी महिला नबी ताजिमा के नाम था जिसकी मृत्यु अप्रैल 2018 में 117 वर्ष और 260 दिनों की आयु में हुई थी। केन तनाका दक्षिण-पश्चिमी शहर फुकुओका में एक नर्सिंग होम में रहती हैं। ख़ास बात यह है कि उसे सोडा और चॉकलेट से प्यार है। तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को फुकुओका शहर के पूर्व भाग वजीरो के गांव में हुआ था।
