Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज विश्व डॉक्टर्स दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। विश्व डॉक्टर्स दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने कबड्डी खिलाड़ी के कंधे का दूरबीन द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कर अनूठा कार्य कर दिखाया है ।



ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि 8 माह पूर्व कबड्डी खेलते समय खिलाड़ी के दाएं कंधे पर चोट आ गई थी जिससे रोगी को कंधे की बीमारी बैंकार्ड लीजन हो गई थी जिसके कारण रोगी का बायां कंधा बार बार उतर जाता था । परेशानहाल रोगी ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर स्पोर्ट्स इंजरी इकाई में डॉ बी एल खजोटिया को अपना कंधा बताया तब उन्होंने दूरबीन से कंधे के ऑपरेशन के निर्णय लिया ।

डॉ खजोटिया की टीम ने मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत सोमवार को ट्रॉमा सेंटर में रोगी के कंधे का विशेष एंकर्स लगाकर दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया। टीम में डॉ संजय तंवर, डॉ अजय बाकोलिया, डॉ पीरू सिंह भाटी, नर्सिंग ऑफिसर मेघाराम शामिल थे । डॉ खजोटिया ने बताया कि बीकानेर में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में लंबे समय से घुटनों के लिगामेंट का दूरबीन से ऑपरेशन किया जा रहा है अब कंधे की शल्य चिकित्सा भी शुरू कर दी गई है।
सादुलगंज स्थित में अभिश्रेय इमेजिंग एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया। इस मौके पर देश के महान डॉक्टर विधानचंद्र रॉय को भी याद करते हुए समाज की सेवा करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ.मोहित बंसल ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और हेल्थकेयर स्टाफ जिस तरह से समाज के प्रति अपना योगदान देते रहे हैं, उनका सम्मान हर दिन होना चाहिए। इस मौके पर डॉ विजेता बंसल,डॉ शोभित बंसल,डॉ दमनदीप व चिकित्सक स्टाफ मौजूद रहा।
डॉक्टर्स डे पर करीब सौ युनिट रक्तदान
डॉक्टर्स डे पर सोमवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहर की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सौ युनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर की शुरूआत पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने डॉ. बी.सी. रॉय के चित्र पर माल्यार्पण करके की। सुबह नौ बजे से ही रक्तदान करने वालों का ब्लड बैंक आना शुरू हो गया। करीब बारह बजे तक पचास से ज्यादा युवा रक्तदान कर चुके थे। एक महिला तो गांव से सिर्फ रक्तदान करने के लिए पीबीएम अस्पताल में आयोजित इस शिविर में हिस्सा लेने पहुंची। उसने बड़े आत्मविश्वास के साथ रक्त दान किया। ब्लड डोनेशन की खास बात ये रही कि युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महज 18 साल की भव्या व्यास ने रक्तदान किया तो उसकी बहन पूर्वा और भाई आदित्य व्यास ने भी पूरे जोश के साथ रक्त दान किया। एक-दूसरे को देखकर ही रक्तदान के लिए युवा आगे आते हैं। इन्हीं तीन भाई बहनों के साथ युवा माधव व्यास, कनक व्यास, कामाक्षी और कनुप्रिया ने भी खून देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। डॉ. गुरमीत कौर और सेणुका हर्ष सबसे पहले रक्तदान करने वाली महिलाओं में थी।
पिता ने 91वीं बार, बेटे ने 25वीं बार दिया खून
रक्तदान के प्रति खासा उत्साह रखने वाले इंद्रचंद चांडक ने 91वीं बार रक्तदान किया। वहीं उनके बेटे हर्षित चांडक ने सोमवार को 25वीं बार रक्तदान करके रिकार्ड बनाया। चांडक बताते हैं कि उनकी बेटी हीरल चांडक बीकानेर से बाहर है, अन्यथा वो भी रक्तदान करती।
हर साल होता है रक्तदान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष ने बताया कि हर साल एक जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। एसोसिएशन के सेक्रेट्री डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि रक्तदान के साथ ही सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने का अनूठा काम भी इस शिविर में हुआ है।
इन संस्थाओं ने दिया सहयोग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस में रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा ,रोटरी क्लब रॉयल्स , लायंस क्लब , वयम क्लब , लोन चाचा , एचडीएफ़सी बैंक एवं भारत विकास परिषद की नगर इकाई और मीरा शाखा ने सहयोग दिया। शिविर में लगभग 120 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने इंडियन मेडिकल एसोसियेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना की। एसपीएमसी के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ नवल किशोर गुप्ता, सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर शाहिना कोहरी का सम्मान पौधे एवं कुर्सियां भेंट। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा आज इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंध राजकीय डिस्पेंसरी आरसीपी कॉलोनी में डॉक्टर शाहिना कोहरी को डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन पत्र के साथ-साथ पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी गई! डिस्पेंसरी के समस्त स्टाफ को तुलसी के पौधे वितरण किए गए! डिस्पेंसरी में मरीज को बैठने के लिए प्लास्टिक कुर्सियां भी भेंट की गई! कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के पंकज कंसल ,समाजसेवी प्रकाश सामसुखा, संस्था के संस्थापक दिलीप कुमार गुप्ता बद्रीनारायण उपस्थित रहे! राजकीय डिस्पेंसरी के स्टाफ शिवजी प्रजापत सावित्री जी मंजू कंवर सुलोचना जी सत्यनारायण जी उपस्थित रहे! डॉक्टर शाहिना कोहरी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया! बीछवाल स्थित स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पीके सरीन का भी डॉक्टर्स डे पर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाओं के सहित एक पौधा भेंट किया गया! डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर पी के सरीन को शुभकामना प्रशस्ति पत्र सहित पौधा भेंट स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल के डॉक्टर पी के सरीन को भी चिकित्सक दिवस की शुभकामनाओं सहित सम्मान प्रशस्ति पत्र के साथ एक पौधा भेंट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य पंकज कंसल और दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे!
