ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20201113 WA0187 दीपोत्सव की खुशियां जरूरतमंदों के साथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के सदस्यों ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपोत्सव की खुशियां। दीपोत्सव के पावन पर्व पर जहां हम सभी अपने परिवार जन के साथ मिल कर ख़ुशियाँ मना रहे होते हैं, वही समाज का एक वर्ग ऐसा भी होता है जो अपनी आजीविका सुचारू कैसे रखें, इस चुनोती से झूझ रहे होते हैं।

इसी तथ्य को मद्देनजर रखते हुए रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों में निवास करने वाले व्यक्तियों को सदस्यों के द्वारा अपने घर के कपड़े एकत्रित कर वितरित किए तथा इन सभी व्यक्तियों को ट्रिपल लेयर मास्क भी वितरित कर, वर्तमान महामारी को देखते हुए मास्क की अनिवार्यता के बाबत भी समझाया गया।

रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मूंदड़ा सचिव प्रशांत कल्ला एवं प्रकल्प संयोजक रोहित पच्चीसिया ने बताया कि इन जरूरतमंद व्यक्तियों के चेहरे की खुशी देखकर हमारे सदस्यों की दीपावली की खुशियां कई गुना बढ़ गई।

इस अवसर पर योगी बागड़ी, नितेश स्वामी, प्रदुमन पुरोहित, सिद्धार्थ पेडिवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News