





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में सर्दी का सितम और तेज़ हो गया है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीकानेर संभाग के दो जिलों में अवकाश अवधि बढ़ा दी गई है। बारां के बाद अब राजस्थान के 3 और जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है। श्रीगंगानगर जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों का 7 दिन और हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को 5 दिन अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा बूंदी में भी दो दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह तक सर्दी से कोई राहत नहीं है।




