Thar पोस्ट न्यूज। इस बार मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक पानी बरसा रहा है। जिस कारण नमी की मात्रा में खासी बढ़ोतरी हुई है, जो शीतकालीन वर्षा और हिमपात के लिए अनुकूल होती हैं। जिसके चलते संभावना जताई जा सकती है कि इस बार का शीतकाल अत्यधिक ठंड के साथ हिमपात में बढ़ोतरी लाएगा। सर्दी की अवधि अधिक रहेगी। अब सर्दी भी ढाएगी सितम; होगी भारी बर्फबारी ला नीना के सक्रिय होने की भविष्यवाणी के साथ इस बार सर्दियों में बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार सितंबर से ला नीना का प्रभाव शुरू होने की संभावना है जिससे उत्तरी गोलार्ध में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला मौसमी चक्र ला नीना के सक्रिय होने का पूर्वानुमान अमेरिका की नेशनल ओसिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने जता दिया है, जो सितंबर में सक्रिय होने जा रहा है।