ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 शीतलहर और कोहरे का इन जिलों के लिए अलर्ट जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। सर्दी का सितम अब और बढ़ेगा। राजस्थान के मौसम विभाग ने 3 जिलों में 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं में तेज़ी बढ़ने से राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। सीकर झुंझुनूं और बीकानेर संभाग के चूरू जिलों में ठंड बढ़ेगी। शेखावाटी क्षेत्र में तापमान गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार ओस गिरने और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के असर से 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। सीकर में सोमवार मध्यरात्रि से हवाओं की गति तेज हो गई और ओस गिरने से नमी भी बढ़ गई। इसका असर सुबह के समय कोहरे के रूप में देखने को मिला, जिससे दृश्यता महज कुछ मीटर रह गई। सीकर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरा छाया रहा और वाहन रेंगते हुए चले।


Share This News