





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश में सर्दी के तेवर तीखे है नवंबर महीने में ही सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य रहने के बाद मंगलवार को सीकर के फतेहपुर में 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. सवेरे खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी देखी गई. सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की परत जम गई. सुबह और रात ठंड बढ़ने से फसलों पर भी इसका असर नजर आ रहा है, अल सुबह फसलों पर हल्की बर्फ जमने लगी है। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर में 10.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.9 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, जयपुर में 12.4 डिग्री, पिलानी में 8.8 डिग्री, सीकर में 6.8 डिग्री, कोटा में 10.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.3 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, जैसलमेर में 13.2 डिग्री, जोधपुर में 10.2 डिग्री, बीकानेर में 11.5 डिग्री, चूरू में 8.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, जालौर में 7.2 डिग्री, सिरोही में 7.1 डिग्री, करोली में 8.2 डिग्री और दौसा में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी के बढ़ने के संकेत दिए है।




