





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलेगा। आज सुबह की शुरुआत सर्दी के सितम के साथ शुरू हुई। राजस्थान के मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर समेत 10 जिलों में आज से तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी के साथ बारिश और सर्द हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मंगलवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक मौसमी सिस्टम फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह कई जिलों में हल्की बारिश के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मावठ की संभावना बढ़ने से महीने के आखिरी दिनों में तेज सर्दी लौटने की आशंका है, सोमवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। इससे ठंडी हवाएं कमजोर पड़ीं और लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पाली में रिकॉर्ड किया गया।




