Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर गतिविधि के कारण गुलमर्ग से लेकर शिमला तक बर्फबारी का असर है। विभाग के अनुसार 14 जनवरी के बाद मौसम बदल जाएगा। फिर हवाएं बर्फ से होकर निकलेंगी और यह मौसम को और भी सर्द बना देंगी। 10 जनवरी से चार दिनों तक अब कोहरा पड़ेगा और कई जगहों पर दृश्यता शून्य रहेगी। इन राज्यों में 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी जाएगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके कारण ठंड और बढ़ जाएगी। 10 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। 15 जनवरी के बाद व्यापक बदलाव होगा।