Thar पोस्ट। ऊपर मिर्ची और नीचे दारू। यह तरकीब फैल हो गई। बाड़मेर में डीएसटी थाना गुडामालानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में मिर्ची के कट्टों के नीचे छुपा कर पंजाब से गुजरात जा रही 40 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब के 575 कार्टून बरामद किए हैं।एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश की सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र और सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा एसएचओ रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में थाना गुडामालानी और डीएसटी टीम ने गांधव पुल पर मिर्ची से भरे ट्रक को रोक तलाशी ली। ट्रक में मिर्ची के कदमों के नीचे छुपा कर शराब के कार्टन रखे हुए थे।ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब के 575 कार्टून लोड थे, जिसमें मैकडॉल व्हिस्की की बोतलों के 478 और कार्टून 97 कार्टून थे। इस पर ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर शराब से भरा ट्रक जब्त कर लिया। मुलजिम से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर पुलिस ने ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह (33) को गिरफ्तार किया है।