Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में रूके मानसूनी मेघ फिर से राजस्थान का रूख कर रहे हैं। इसके चलते अगले 24 घंटे में झालावाड़, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक बार फिर गर्मी की मार : इस बीच तेज़ गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। न्यूज जारी…

प्रदेश की राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में छिटपुट बौछारें गिरी लेकिन शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। बादलों की आवाजाही से धूप की आंखमिचौनी का दौर रहा। हालांकि दिन और रात में पारा स्थिर है लेकिन गर्मी और उमस ने शहवासियों को बेचैन कर रखा है।