ताजा खबरे
विधायक व्यास के घुटनों का सफल ऑपरेशनरेलवे स्टेशन पर जल सेवाधरना समाप्त : प्रशासन व आन्दोलनकारियों के बीच बनी सहमतिचकगर्बी में बने मकानों को तोड़ने व मालिकों को नोटिस थमाने के विरोध में कलेक्टरी परिसर में घेरावसुरपुरा में बिजली सप्लाई के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन करेंगे-सियागगिद्ध संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जोड़बीड़, लव कुश वाटिका का लोकार्पण किया केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल नेब्लैकमेलिंग से परेशान प्राइवेट स्कूल संचालक ने की आत्महत्या, महिला आरोपी गिरफ्तारभारत में जनगणना साल 2027 में होगी, अधिसूचना जारीबीकानेर में साइबर ठगी, युवती सहित चार गिरफ्तार, 584 खातों पर रोक, 5 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शनताजा खबरों पर एक नज़र, Headlines news
IMG 20220731 105930 1 सीएम अशोक गहलोत को बुलाया दिल्ली ? Bikaner Local News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष का ताज किसके सिर होगा ? चर्चाओं का बाजार गरमा रहा। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच दिल्ली दौरा तय हो गया है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने सीएम गहलोत को 25 सितंबर को दिल्ली बुलाया है। गहलोत 25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। कहा जा रहा है कि सीएम गहलोत दिल्ली नामांकन के लिए ही जा रहे हैं। सीएम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हालांकि, सीएम गहलोत इनकार कर चुके हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पंसद है। लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए है। थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि गांधी परिवार की पसंद अशोक गहलोत बताए जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत 25 से 28 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे। सीएम गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ही असल तस्वीर सामने आएगी। सीएम गहलोत नवरात्रों में यानी 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर देंगे। सीएम गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते है तो फिर राजस्थान की राजनीति में बदलाव तय माना जा रहा है। प्रदेश का सीएम कौन बनेगा इसका निर्णय सीएम गहलोत लेंगे। सीएम अशोक गहलोत सचिन पायलट को राजस्थान की कमान सौंपने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम अपने वफादार को कुर्सी सौंप सकते हैं।

गहलोत की पहली पंसद राहुल गांधी

अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी ही उनकी पसंद है। इसके लिए सीएम गहलोत ने हाल ही में राहुल गांधी के पक्ष के सभी कांग्रेस विधायकों से हाथ भी खड़े करवाए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए उत्सुक नही बताए जा रहे हैं।


Share This News