Thar पोस्ट। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ जारी है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं।रविवार को पार्टी आलाकमान की ओर तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक कल विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को जयपुर आएंगे। वहीं, सोमवार 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कवायद के बाद सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है। ये पहला मौका है जब सरकार गठन से पहले पार्टी अध्यक्ष विधायकों के साथ बात करेंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, इस कारण से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से सभी विधायकों को दो दिन जयपुर में रहने के निर्देश दिए गए है। कुछ विधायक आज शाम को ही जयपुर आ गए हैं, बाकी कल जयपुर पहुंच जाएंगे। रविवार और सोमवार को भी विधायक जयपुर में ही रहेंगे।रविवार को पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय पार्टी कार्यालय में विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा भी की जा सकती है। विधायकों के लिए लंच का इंतजाम भी पार्टी कार्यालय में ही किया जाएगा। लंच का टाइम दो बजे घोषित किया गया है। इसके बाद बैठक का दौर फिर शुरू हो सकता है सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का नाम सोमवार तक फाइनल हो सकता है।