Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान की तरफ से चलने वाली हवाओं से मौसम पलटेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में 24 से 26 जनवरी तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। इस बारे में आईएमडी के वैज्ञानिक एसएस रॉय ने बताया कि बारिश और बादल छाए रहने की वजह से अगले सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।इसके अतिरिक्त 23 से 26 जनवरी के मध्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ से आशय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण से मौसम का मिजाज बदला है। इसका प्रभाव आने वाली 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।