Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में विप्र फ़ाउंडेशन द्वारा अमृत भारत यात्रा” की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अरुणाचल प्रदेश स्थित लोहित नदी पर भगवान परशुराम की 51 फ़ीट पंचधातु द्वारा निर्मित विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए सामाजिक समरस्ता का संदेश लेकर “अमृत भारत यात्रा” देश के विभिन्न राज्यों से होती हुई 12 दिसम्बर सोमवार को बीकानेर पहुंच रही है।
प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा रूट – उदयरामसर फांटा,गौतम सर्किल, विद्या निकेतन,गोपेश्वर चौराहा,लक्ष्मीनाथ मंदिर, आचार्यो का चौक, मोहता चौक, बारह गुवाड़ चौक, नत्थूसर गेट,गोकुल सर्किल, एम.एम ग्राउंड,जस्सूसर गेट,पारीक चौक, सोनगिरि कुआं, जोशीवाड़ा , कोटगेट बड़ा हनुमान मंदिर, शार्दूलसिंह सर्किल, पब्लिक पार्क से होते हुए तुलसी कुटीर तक रहेगा और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।शहर संयोजक जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रातः 10:30 बजे वैश्विक दौर में सामाजिक संगठनों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें संवित विमर्शानंद महाराज,महंत शिवबाड़ी मठ एवं आचार्य आत्माराम गुजराती, राष्ट्रीय महामंत्री, महर्षि नवल सम्प्रदाय पीठ नागौर के सानिध्य में मुख्य वक्ता पूर्व बैंक अधिकारी सामाजिक चिंतक श्याम मनोहर होंगे एवं पण्डित जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) की अध्यक्षता रहेगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि उदयरामसर फांटे पर सर्वसमाज के गणमान्य लोग अगवानी करेंगे जिसमे संत सरजू दास महाराज,महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उदयरामसर सरपंच हेमन्त यादव,विप्र समाज के प्रतिनिधि अनिल कल्ला, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, विजय मोहन जोशी,गोकुल जोशी,नवरत्न व्यास,प्रदीप उपाध्याय, सुधा आचार्य, रामदयाल पंचारिया, सर्वसमाज के प्रतिनिधि में मोहन सुराणा, सुरेंद्र शेखावत,जगदीश सोंलकी,राजेश पंडित सहित विफा युवा प्रकोष्ठ के साथीगण मौजूद रहेंगे।

परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का गोकुल सर्कल पर भव्य स्वागत के साथ पेयजल की व्यवस्था की जायेगी

बीकानेर सेवा योजना की आवश्यक बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराड़ू की अध्यक्षता में व्यास पार्क,जस्सोलाई पर सम्पन हुई । जिसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि दिनांक 12 दिसम्बर को अमृत भारत यात्रा के बीकानेर प्रवेश के दौरान परशुराम कुंड यात्रा का गोकुल सर्कल पर भव्य पुष्ब वर्षा से स्वागत के साथ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी । बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि यात्रा गोकुल सर्कल पर दोपहर 1.30 पर प्रवेश करेगी इस समय राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में यात्रा में बॉहर से आये आगन्तुको को दुप्पटे पहनाये जाएंगे । आज की बैठक में बीकानेर सेवा योजना की राजुदेवी व्यास,सीमा पारीक,वीणा पारीक,राजेन्द्र चांडक,के सी ओझा,Er वीरेंद्र राजपुरोहित,छोटूलाल चुरा,हेमन्त सोनी,पवन राठी,रामलाल पवार, Er आशीष मिश्रा, इनायत अली,उमेश चुरा,पपु चुरा,ने विचार रखे ।