Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो राजस्थान में आगामी दो दिन बारिश व ओलावृष्टि का असर रहेगा। प्रदेश में शनिवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनंू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर गति की झोंककेदार हवाओं के साथ बरसात और ओलावृष्टि होगी। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।