Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जारौल, सिरोही, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर और आसपास के जिलों में भारी आंधी-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कुछ जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और अधिकतर जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं का जोर रहने की संभावना है। इन जिलों में कभी भी तूफान आ सकता है। टोंक, बूंदी और सवाईमाधोपुर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। तूफान के दौरान पेड़, टिन शेड आदि की शरण ना ले।