Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं बारिश की वजह से मौसम में एक बार फिर सर्दी महसूस की जाएगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के अनुमान हैं। IMD ने 11 से 14 मार्च के बीच पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की बात कही है। वहीं नॉर्थ-ईस्ट की बात करें तो यहां असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 13 और 14 मार्च को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के केरल में भी 11 मार्च को बारिश की आशंका जताई गई है।