Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सहित अन्य जिलों में मौसम फिर से बदल जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि 26 मार्च यानी आज से मौसम साफ हो जाएगा, जिससे एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी. इसके बाद आने वाले महीने अप्रैल के पहले हफ्ते में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 31 मार्च तक राज्य में मौसम में साफ रहेगा और पारा बढ़ने लगेगा. वहीं, सीकर में 30 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे पारा 3 से 5 फीसदी बढ़ सकता है. बता दें कि उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर के इलाके में एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के कई इलकों में शनिवार शाम से मौसम साफ होने लगा. अब 2-3 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम पलटेगा।