Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के सक्रिय होने के प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कई मैदानी राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बारे में विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ बारिश या बर्फबारी के आसार हैं. 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा में भी इन दो दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता। बारिश के बाद तापमान में कमी व सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है।