Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में काली घटाएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश दर्ज की जा सकती है ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ सहित आधा दर्जन जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, राज्य के अन्य जिलों हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में मानसून शिथिल रहने के आसार