![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241003_003337.jpg?fit=1024%2C1280&ssl=1)
Thar पोस्ट। इस बार जनवरी माह में गत वर्षों की तुलना में सर्दी के तेवर कमजोर रहे। फरवरी में भी दिन का तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार लगातार आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तथा उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से ऐसा हुआ।
विभाग के अनुसार इस बार गर्मी का असर समय से पहले शुरू होगा। 14 व 15 मार्च को होली से पहले ही गर्मी सताने लगेगी।
विभाग के अनुसार राजस्थान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तरी हवा का रुख कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी मिलने के आसार है।