Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 5 से 7 दिनों तक अधिकांश भागों में मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। तीन दिन 29-31 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
मौसम विभाग का कहना है कि दौसा, कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर टोंक, करौली, अलवर, बूंदी, भरतपुर, बारां, नागौर जिले में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, धौलपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, सिरोही, प्रतापगढ़, राजसमंद, अजमेर और जालोर जिले में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट है।