Thar पोस्ट। उत्तर भारत के राज्यों में 17 फरवरी से एक बार फिर मौसम पलटेगा। उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है। इसके चलते राजस्थान व अन्य राज्यो के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ निचले हिस्से में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। इस सप्ताह में शुक्रवार से लेकर अगले सोमवार तक मौसम बदला रह सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते ही एक बार फिर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों में इस वक्त उत्तर भारत में रात का तापमान औसतन तापमान 7 डिग्री से लेकर 13 डिग्री तक बना हुआ है।