



Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 मार्च को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ इलाकों में मामूली बारिश या बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।



विभाग के अनुसार रविवार (23 मार्च) को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अब 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 मार्च को कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।