Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में तापमान में अब और तेज़ी आएगी। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो 12 मई तक मौसम ड्राय यानी शुष्क रहेगा। बांसवाड़ा और बाड़मेर के साथ ही आने वाले दिनों में जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनूं, जालोर, कोटा, बूंदी, धौलपुर में दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री पार पहुंच सकता है। दिन के साथ ही रात के टेम्परेचर में भी बढ़ोतरी होगी।
5 दिन में ‘हीटवेव’ से झुलसेंगे 15 जिले
ताज़ा अपडेट के अनुसार 9 मई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर जिलों में ‘लू’ और ‘हीटवेव’ चलेगी। 10 मई को बांसवाड़ा, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में लू चलेगी। 11 और 12 मई को बांसवाड़ा, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर जिलों में ‘लू’ चलेगी। हाल ही में प्रदेश के 9 जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। साथ ही जमकर ‘लू’ और ‘हीट वेव’ चली है। सबसे ज्यादा तापमान बांसवाड़ा का रहा। जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। नागौर में 45.6, बीकानेर में 45.5, डूंगरपुर में 45.4, जैसलमेर में 45.5, श्रीगंगानगर में 45.5, जालोर में 45.1, चूरू में 45 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। साथ ही बीकानेर और जोधपुर सम्भागों में 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन में 15 जिलों में ‘लू’ और ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए आप सावधान रहें।