Thar पोस्ट। मौसम बदलने से पहले ही विभाग अलर्ट कर देता है। लेकिन आज मौसम खराब होने के बाद अलर्ट जारी हुआ। राजस्थान में 7 और 8 जून को भी पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं पर तेज बादल गरजने और अंदर की परिस्थितियां बनी रहेंगी। राजस्थान के अधिकांश जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। राजस्थान में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 6 जून को पंजाब और पाकिस्तान से लगते हुए क्षेत्र में आसमान पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके चलते राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर जयपुर संभाग में तूफान, तेज अंधड़, बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, करौली, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, नागौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मीडियम बारिश होने, आसमान से बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट आंधी और बारिश का दौर शुरू होने के बाद जारी किया है।