Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। देश के कई राज्यों में सुबह के वक्त कोहरा भी नजर आने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी आया असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को उत्तर भारत के अनेक जिलों में कोहरा भी दिखाई दिया है। राजस्थान में सर्दी घुलने लगी है। सुबह व शाम लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए है। राजस्थान में इन दिनों चुनाव की भी गरमाहट है। मौसम के जानकारों की माने तो इस बार सर्दी की शुरुआत समय से पहले है। सर्दी की अवधि अधिक व तेज़ रहेगी। हालांकि यह देखने मे आया है कि राजस्थान के पुष्कर व बीकानेर श्रीकोलायत मेले के बाद सर्दी का असर शुरू होता है लेकिन इस बार दीपावली के साथ इसकी शुरुआत हो गई है।