Thar पोस्ट न्यूज़। मानसून विदा होने से पहले कुछ असर दिखा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से ताजा अपडेट के अनुसार शुक्रवार 11 अक्टूबर को प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर आदि जिले शामिल है। इन जिलों में अगले तीन दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। 9 जिलों के साथ भीलवाड़ा, बूंदी और टोंक में भी तेज बारिश की संभावना है।