Thar पोस्ट न्यूज। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रिपोर्ट अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार तीन दिन तक बारिश मेघ मल्हार है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में। 8 जुलाई को उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जबकि मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों होने की प्रबल संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।