Thar पोस्ट न्यूज। आज एक बार फिर बीकानेर समेत अनेक जिलों में घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। खिड़की खुली तो कोहरा बरसता नज़र आया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के असर से तापमान में भी बदलाव दर्ज किया जाएगा। जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, सीकर सहित कई जिलों में धुंध देखी गई। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते 8 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सर्द हवाएं व ठिठुरन बढ़ेगी और एक और सर्दी का दौर शुरू होगा। जो एक सप्ताह तक रहेगा।