Thar पोस्ट, न्यूज। मानसून के अति सक्रिय होने के साथ ही मौसम विभाग ने अनेक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों में बादल बरसेंगे। विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक मेघ बरसेंगे। जयपुर स्थित विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 22 जुलाई को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में अति भारी बारिश और बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर,जोधपुर, नागौर और पाली जिले में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

विभागीय अलर्ट के अनुसार राजस्थान में बन रहे सारे सिस्टम सक्रिय मानसून के लिए उपयुक्त हैं। अगले 24 घंटों के भीतर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, जिसके चलते 20 से 23 जुलाई के बीच राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज हो सकती। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद राजस्थान में सप्ताहभर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।