Thar पोस्ट। मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर के बिलाड़ा में हुई। विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में उमस भरी गर्मी के साथ बारिश के आसार हैं। अभी मानसून की ट्रफ लाइन अजमेर, जैसलमेर से होकर गुजर रही है। इन दोनों सिस्टम की वजह से अगले दो-तीन दिन राजस्थान के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 25 व 26 को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।
24 जुलाई को भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 जुलाई को अजमेर, कोटा, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।