Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सहित अन्य जिलों में मौसम बदल गया है। रात आये अंधड़ ने लोगों को नीद से जगा दिया। बिजली भी गुल हो गई। साथ ही बीकानेर में नोखा व अन्य स्थानों पर बारिश हुई है। इससे गर्मी से राहत मिली। विभाग के अनुसार 13 जून तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. 9 जून को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे इन इलाकों के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। सीकर, चूरू, झुंझुनू , जोधपुर जयपुर तक मौसम बदला हुआ है।

जयपुर में भी दिन में हल्का अंधड़ आया और बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ में हल्की आंधी के साथ बारिश हुई. जोधपुर के ग्रामीण इलाके में करीब पौन घंटे तक जोरदार बारिश हुई. वहां भी तेज हवा के साथ ओले गिरे. कोटा शहर और ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई. झुंझुनूं के नवलगढ़ में अधंड ने खासी तबाही मचाई। विभाग के अनुसार राजस्थान में अंधड़, बारिश, ओलावर्ष्टि का दौर 13 जून तक चलेगा।