Thar पोस्ट। बीती रात बीकानेर में जोरदार बारिश हुई। वहीं आज फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो राजस्थान के 5 जिलों में भारी वर्षा तथा 6 जिलों में सामान्य वर्षा के आसार है। इसमें धौलपुर, टोंक, करौली, जयपुर और अलवर के लिए ऑरेंज अजर्ट तथा बीकानेर, चूरू -झुंझुनू, सीकर, माधोपुर और भरतपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। इनमें धौलपुर, टोंक, करौली, जयपुर और अलवर के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बीकानेर, चुरू-झुंझुनू, सीकर, माधोपुर और भरतपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।