Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग ने आज ताज़ा अपडेट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवा के असर से राजस्थान में मानसून सक्रिय होगा। इसके चलते पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में चार-पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कही भारी बारिश व एक- दो स्थान पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर व जोधपुर संभाग अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। 8- 10 जुलाई के बीच एक दो स्थान पर अति बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो बारिश का असर शुक्रवार को भी जारी रहेगा इस दौरान भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बरसात होने की संभावना है।24 घंटे में जोधपुर, करौली जिले में कही-कही अतिभारी बारिश व बांसवाड़ा, भरतपुर, डूंगरपुर, व जयपुर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश जोधपुर के बिलाड़ा में 177 MM और करौली के श्री महावीरजी में 120MM दर्ज की गई है।