Thar पोस्ट। सर्दी से अभी कुछ दिन और राहत नही मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों (8-9 जनवरी) तक कोल्ड डे से लेकर ‘गंभीर’ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर निश्चित तौर पर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ने वाला है. दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जिसकी वजह से ठिठुरन बनी हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है.- मौसम विभाग ने 8-10 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश) में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य और दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश का पूर्वानुमान भी जताया है. वहीं पश्‍च‍िमी व‍िक्षोव का असर उत्तर पश्‍च‍िम और मध्‍य भारत के राज्‍यों पर पड़ेगा. इस वजह से 8 से 10 जनवरी के दौरान गरज और ओलावृष्‍ट‍ि के साथ बार‍िश होने का पूर्वानुमान है. IMD के मुताबिक राजस्‍थान और पश्‍च‍िमी मध्‍य प्रदेश में ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना है. उत्तर पश्‍च‍िम भारत, मध्‍य भारत के अलावा महाराष्‍ट्र और गुजरात में बार‍िश की संभावना है।