Thar पोस्ट। मौसम तेज़ी से बदल रहा है। आज सुबह उत्तर भारत के अनेक शहरों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11-12 दिसंबर के बाद हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा और इसके कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं का रुख लगातार दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है जिससे मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं आ रहा है। इस बार पहाड़ों में बर्फबारी का असर देखा जा रहा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में तेज सर्दी का सितम समय से पहले शुरू हो जाएगा। राजस्थान में पुष्कर व कोलायत बीकानेर मेले के बाद सर्दी शुरू होती है लेकिन इस बार समय से पहले गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा।