Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित अन्य जिलों में 16 अप्रैल से मौसम बदलेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक वैसे तो मौसम शुष्क ही रहेगा और तामपान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी लेकिन 16 अप्रैल को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बीकानेर और जोधपुर में हल्की बारिश की संभावना है।बढ़ते तापमान की बात करें तो राजस्थान में कई जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है. कोटा में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40.4, टोंक में 40.2,बारां में 40.2 ,डूंगरपुर में 40.2 , सवाई माधोपुर में 40.7 और बांसवाड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है. हालांकि इससे तापमान में कमी नहीं आएगी बल्कि तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है.निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे शहरों में आंधी के साथ बारिश की छींटे पड़ने की आज संभावना है. राजस्थान में ऐसी मौसमी परिस्थितियां लगभग पूरे हफ्ते रहेगी।